Site icon Jyoti Marg | ज्योति मार्ग

ईश्वर इच्छा, एक महान शक्ति ।

#32

 

जन जागृति ईश्वर इच्छा अभिव्यक्ति, राम मंदिर  द्वारा

———————————–

 

ईश्वर इच्छा से बड़ी विश्व में कोई शक्ति नहीं, यह जान लो।

जब ईश्वर चाहे विश्व में परिवर्तन लाना, वह अवश्य होगा, मान लो। (१)

समय-समय, युग युग, हर काल खंड में, तीव्र परिवर्तन आकर रहेगा।

हम सब केवल उनके साक्षी होंगे, दृष्टा बन कर देख लो, मन में स्वीकार कर लो। (२)

हमारे ही संकल्प विश्व में तरह-तरह के स्वरूप धरकर आएँ हैं, तुम अब उन्हें देख लो।

जो आज बीज बोया है, वही फल वृक्ष देगा, हमें तो केवल अच्छे वृक्षों को जल देते रहना है। (३)

कल हमारा स्वच्छ व स्वर्णिम होगा, हमें विश्व में सदा प्रेम, सद्भावना के बीज बोने हैं।

अथक प्रयास से दुखद अतीत भी प्रभावशाली व सुंदर भविष्य देने में मजबूर होगा। (४)

निरंतर मन में सर्वहित, प्रेम, भक्ति व करुणा के अनेक बीज अपने अंतःकरण में विकसित करते चलो।

विशुद्ध मन में ईश्वर इच्छा शीघ्र आकर्षित होती है, शुद्ध अंतःकरण की पुकार ईश्वर सुनने में विवश है।  (५)

२२-०१-२४

सोमवार

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version