Site icon Jyoti Marg | ज्योति मार्ग

प्राणायाम साधना की बुनियाद है। शान्ति की खोज के लिए पहली सीढ़ी है।

#51

(1 of 4)

प्राणायाम

  1.  प्राणायाम पूजा है।
  2.  प्राणायाम समाधि का मार्ग है।
  3.  प्राणायाम अंतर्मुख होने के लिए अति आवश्यक है।
  4.  प्राणायाम जीवन को सुगम बनाता है क्योंकि उस से हमारी श्वासों की गति तीव्र से मध्यम हो जाती हैं।
  5.  किसी भी समस्या का समाधान प्राणायाम करने के बाद निकाला जा सकता है।
  6.  प्राणों की शक्ति को नियोजित करने के लिए प्राणायाम है। बिखरे मन को सँभालने के लिए प्राणायाम बना है।
  7.  प्राणायाम इच्छाओं व वासनाओं का गतिरोधक है।
  8.  अतिशयोक्ति नहीं होगी अगर यह कहा जाए कि बिना प्राणायाम किए ईश्वर-साक्षात्कार केवल एक कल्पना है।

Exit mobile version