#53
ॐ
3 of 4
शान्ति
- शान्ति ईश्वर का ही एक रूप है। मन में शान्ति नहीं होती तो जीवन दुखदाई है। शान्ति भंग यदि हो जाए तो ईश्वर का स्मरण करो।
- शान्ति द्वारा मनुष्य जीवन की सारी समस्याओं का निवारण कर सकता है। ध्यान द्वारा शान्ति प्राप्त करो।
- शान्ति मन की अव्यवस्थित तरंगों को पूर्ण रूप से लय करती है। मन में तरंगों का लय होना शान्ति है।
- ईश्वर आगमन शान्ति से होता है। मन में शान्ति जब अधिक बार अनुभव करो तो जान लो ध्यान तुम्हारा सशक्त है।
- विश्व में चारों ओर शान्ति फैलाओ। यह अति शुभ कर्म है।
- मन में शान्ति को ध्यान द्वारा अनेकों बार स्थापित करो। इससे धरती में पूर्व कृत पाप नाश हो जाएँगे, उन लोगों को क्षमा करो।
- शान्त मन निर्दोष होता है। शान्ति में से जन कल्याण करने की प्रेरणा आती है।
- ध्यान से शून्य में प्रवेश करो। शून्य में अविरल शान्ति है। अविरल शान्ति ईश्वर साक्षात्कार ही तो है।


Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!