#52
ॐ
(2 of 4)
ध्यान
- ध्यान जीवन का मूल आधार है जिससे जीवन ईश्वर इच्छा पर जिया जाए।
- ईश्वर इच्छा क्या है ? यह बोध केवल ध्यान द्वारा ज्ञात किया जा सकता है। ईश्वर की कृपा ध्यान में परम शान्ति के रूप में प्राप्त होती है।
- ध्यान से सन्मार्ग व सत्य प्राप्त होता है।
- सत्य प्राप्त करने की अभिलाषा भी ध्यान द्वारा जगाई जा सकती है।
- ध्यान किए बिना ईश्वर प्राप्त करना असम्भव है।
- ध्यान अन्दर की ज्योति को जगाकर मन को प्रज्ज्वलित करता है।
- ध्यान वह शक्ति है जिससे सम्पूर्ण विश्व, प्रकृति, ब्रह्माण्ड व परमात्मा को जाना जा सकता है
- अति पवित्र आत्मा, सर्व व्यापक परमात्मा का दर्शन सम्पूर्ण रूप से ध्यान से ही होता है।


Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!